शोभा ओझा का दावा- MP में कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी

Edited By suman, Updated: 27 May, 2019 06:29 PM

shobha ojha s said

एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद उभरीं परिस्थितियों के बीच  कहा कि, राज्य की कमलनाथ सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी और कांग्रेस समेत सरकार को समर्थन देने वाले सभी विधायक हमारे साथ हैं।...

भोपाल: एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद उभरीं परिस्थितियों के बीच  कहा कि, राज्य की कमलनाथ सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी और कांग्रेस समेत सरकार को समर्थन देने वाले सभी विधायक हमारे साथ हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की मौजूदा सरकार को पूर्ण बहुमत हासिल है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। ओझा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, विपक्षी दल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस बारे में सभी विधायकों को भी अवगत करा दिया गया है।

PunjabKesari

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनने पर कमलनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र की पेशकश केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष की थी, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया था। कमलनाथ कांग्रेस के वचनपत्र के अनुरूप अपनी सरकार की प्राथमिकता तय करते हुए अब और तेजी से कार्य करने में जुट गए हैं। राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में चल रही खबरों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और इस बारे में उचित समय पर वे स्वयं बताएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!