लोहे की जाली में फंसा सांप, सर्पमित्र ने जाली काटकर बचाई जान

Edited By meena, Updated: 14 Oct, 2024 07:11 PM

snake trapped in iron mesh snake friend saved its life by cutting the mesh

बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में एक सांप लोहे की जाली में फंस गया...

बैतूल (विनोद पतारिया) : बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में एक सांप लोहे की जाली में फंस गया। घर मालिक ने सांप को जाली में बुरी तरह फंसा देखकर सर्पमित्र भीम साहू को इसकी सूचना दी। जिस पर भीम साहू मौके पर पहुंचे और तार कटर से जाली को काटकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। सांप का प्राथमिक उपचार कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

PunjabKesari

सर्पमित्र भीम साहू ने बताया कि पाथाखेड़ा के ड्रिलिंग कैंप में एक घर में एक सांप लोहे की जाली में फंस गया। घर मालिक ने सांप के जाली में फंसे होने की सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंचकर देखा तो सांप बुरी तरह से जाली में फंसा हुआ था। जाली में फंसे होने से सांप घायल भी हो गया था। सांप को जाली से निकालने के लिए तार कटर से जाली के तार काटे उससे के सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल सांप के घाव पर हल्दी लगाकर उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!