प्रदेश अध्यक्ष Khandelwal जल्द करेंगे अपनी टीम का विस्तार, इन पूर्व सांसद और विधायकों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 26 Aug, 2026 08:11 PM

state president khandelwal will soon expand his team

मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी टीम का ऐलान कर चुके हैं। जिसमें सीएम मोहन समेत 106 सदस्य शामिल है। इसमें 41 नेताओं को स्थायी सदस्या बनाया..

भोपाल : मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी टीम का ऐलान कर चुके हैं। जिसमें सीएम मोहन समेत 106 सदस्य शामिल है। इसमें 41 नेताओं को स्थायी सदस्या बनाया गया है। कार्यसमिति की पहली बैठक ओरछा में 30-31 अगस्त को प्रस्तावित है। ऐसे में इस बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल अपनी टीम में विस्तार कर सकते हैं। यह विस्तार एक या दो दिन में होने की संभावना है। इसमें सौ से ज्यादा विशेष सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सरकार और संगठन के बीच मंथन हो चुका है। बेहद जल्द बड़ा ऐलान हो सकता है।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 30 और 31 अगस्त को धार्मिक नगरी ओरछा में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक की व्यवस्थाओं को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए 20 विशेष समितियों का गठन किया गया है, जिनमें 180 से अधिक कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लेकिन इनमें मंत्री, सांसद, विधायक और निगम-मंडलों के पदाधिकारी शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में संगठन अब सभी वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप मे जोड़ सकता है। संभावना है कि विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में उन नेताओं को शामिल किया जाता है, जो किसी न किसी कारण जिला या प्रदेश की कार्यकारिणी का हिस्सा नहीं बन पाते। ऐसे में हेमंत खंडेलवाल बेहद जल्द अपनी कार्यसमिति का विस्तार करेंगे। इसमें पूर्व सासंद, पूर्व विधायक समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया जाएगा। इसी के साथ ही प्रदेश मीडिया प्रभारी की नियुक्ति भी हो जाएगी।

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल की पहली कार्यसमिति की बैठक 18-19 जुलाई को ओरछा में प्रस्तावित थी। लेकिन दतिया विधानसभा उपचुनाव और विधानसभा के मानसून सत्र क चलते इसे टाल दिया गया था। अब सारे बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अगस्त के आखिरी में यह बैठक होने जा रही है। इसके लिए तैयारियां शुरु हो चुकी है। कमरे बुक करवा लिए गए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!