‘पैसे देकर बने प्राचार्य’ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मंच से शिक्षिका के गंभीर आरोप, मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 16 Aug, 2026 05:19 PM

teacher levels serious allegations from the independence day event stage in damo

15 अगस्त पर जहां देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। वहीं इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला...

दमोह: 15 अगस्त पर जहां देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। वहीं इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला। जहां पटेरा स्थित शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका ने मंच से प्रिंसिपल की पोल खोल कर रख दी। शिक्षिका का मंच से संबोधन करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंच से प्रिंसीपल पर लगाए गंभीर आरोप

शिक्षिका वंदना घोष गुप्ता ने मंच से संबोधन करते हुए अपने ही स्कूल के शिक्षक कमलेश शर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने पैसे देकर प्राचार्य का पद हासिल किया है। इतना ही नहीं संबोधन के दौरान शिक्षिका ने विद्यार्थियों को जीवन में हमेशा ईमानदारी और मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि इतना मन लगाकर पढ़ाई करें कि कमलेश सर की तरह अपने सीनियर को ओवरटेक करके पैसे देकर प्राचार्य बनने की जरूरत न पड़े। सरकारी कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका का ये भाषण अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब सबकी नजरें शिक्षा विभाग पर टिकी है कि इस मामले में क्या एक्शन लिया जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!