मंदिर में बारिश के लिए मन्नत मांग रहे 15 लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 1 की मौत अन्य घायल

Edited By meena, Updated: 20 Jul, 2019 12:57 PM

temporary electricity for 15 people on a demand for rain in the temple

मंडला जिले के निवास तहसील के 13 किलोमीटर दूर जंगालिया गांव में मंदिर में भजन कीर्तन कर रहे लोगों पर आकाशिय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए...

मंडला: मंडला जिले के निवास तहसील से 13 किलोमीटर दूर जंगालिया गांव में मंदिर में भजन कीर्तन कर रहे लोगों पर आकाशिय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, गांव में काफी समय से बारिश न होने से लोग परेशान थे। इसलिए कुछ लोग बारिश की मन्नत मांगने जंगालिया गांव के खेरमाई मंदिर में भजन कीर्तन कर रहे थे। तभी अचानक मंदिर परिसर में मौजूद 15 लोगों पर आकाशिय बिजली गिर गई, जिससे 1 की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। घायलों को एंबुलेंस एवं स्टाफ इमरजैंसी मेडिकल टेक्निशियन अंकित पायलट, नीतीश बघेल प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में भर्ती करा दिया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!