भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर के पास गायब भगवा झंडे, कुछ दूर अधजले मिले...इलाके में तनाव, आरोपी गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 10 Jan, 2026 06:41 PM

the accused who burned saffron flags in betul have been arrested

मध्य प्रदेश के बैतूल में माहौल उस समय गर्मा गया जब भगवा झंडों को जलाने की शिकायत सामने आई। फरियादी बसंत पिता संजू साहू (21) निवासी लोहिया वार्ड, गंज, बैतूल द्वारा थाना गंज में ...

बैतूल (रामकिशोर पवार) : मध्य प्रदेश के बैतूल में माहौल उस समय गर्मा गया जब भगवा झंडों को जलाने की शिकायत सामने आई। फरियादी बसंत पिता संजू साहू (21) निवासी लोहिया वार्ड, गंज, बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि हिंदू सम्मेलन के अवसर पर समाज के लोगों ने 09/01/2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे नंदी चौक, बाबा विश्वनाथ मंदिर की गली एवं आसपास के क्षेत्र में भगवा झण्डे लगाए गए थे। लेकिन दूसरे दिन आज यानी शनिवार को सुबह 07:30 बजे जब सकल हिंदू समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही थी, तब नंदी चौक, गंज पहुंचने पर यह पाया गया कि खंडेलवाल के घर के पास लगाए गए लगभग 30–40 झण्डे (डंडे सहित) गायब थे। आसपास तलाश करने पर 08–10 भगवा झण्डे पुष्पराज मिश्रा की आटा चक्की के पास आधे जले हुए अवस्था में पाए गए।

अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि के समय भगवा झण्डे उतारकर जलाए जाने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य किया गया। रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 008/26, धारा 299 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पतारसी की गई।

जांच में पकड़े गए दो आरोपी 

1. तौफिक खान, पिता सहीर खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी लोहिया वार्ड, गंज
2. मुशरफ खान, पिता लतीफ खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी लोहिया वार्ड, गंज

दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों तौफिक खान एवं मुशरफ खान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!