Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Apr, 2026 12:05 PM

छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के मंडप में दूल्हन ने बड़ा कांड किया है। दुल्हे की जगह प्रेमी को वरमाला पहनाकर गले लगाया। दुल्हे समेत शादी समारोह में पहुंचे बाराती सन्न रह गए। वहीं, यह सब देखने के...
छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के मंडप में दूल्हन ने बड़ा कांड किया है। दुल्हे की जगह प्रेमी को वरमाला पहनाकर गले लगाया। दुल्हे समेत शादी समारोह में पहुंचे बाराती सन्न रह गए। वहीं, यह सब देखने के बाद दुल्हे ने शादी से साफ इंकार कर जिया। मामले में मरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
जानकारी के अनुसार, यह मामला छिंदवाड़ा जिले के परासिया के अंतर्गत आने वाले मुजावर गांव में से सामने आया है। यहां आयोजित एक शादी समारोह के मंडप में उस समय हड़कंप मच गया, जब भरे मंडप में दुल्हन ने वरमाला अपने प्रेमी के गले में डाल दी और उससे लिपट गई। पूरा पंडाल इस दौरान सन्न रह गया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। अंततः दूल्हे ने विवाह करने से इंकार कर दिया और बारात वापस लौट गई। घटना की सूचना उमरेठ थाने में दी गई है। बारात परासिया से उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गई थी।
वहीं, लड़की को दी गई पैर पट्टी, अंगूठी और मोबाइल वापस लिया गया। बारात खाली हाथ लौट गई। लौटते समय वर पक्ष ने उमरेठ थाने में घटना की शिकायत की। बताया जा रहा है कि युवती के उस युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध थे। युवती परिवार के दबाव में शादी के लिए मान गई। लेकिन विवाह के दिन उसने ये कदम उठा लिया। घटना से वर पक्ष को आर्थिक नुकसान हुआ। उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचीं।
एक साल में दूसरा मामला
परासिया क्षेत्र में एक साल में ये दूसरा मामला है। इससे पहले खिरसाडोह के रायल प्लम लान में 22 और 23 फरवरी 2025 की रात ऐसा ही हुआ था। फेरे के समय दुल्हन बेहोश हो गई और फिर विवाह से इंकार कर दिया था। इस मामले में भी थाने में शिकायत की गई थी। रेलवे में कार्यरत दूल्हे को खाली हाथ लौटना पडा था।
दूल्हे के पास है कानूनी अधिकार
इस मामले में अधिवक्ताओं का कहना है कि दूल्हे के पास कानूनी अधिकार है। वह धोखाधड़ी और मानसिक क्रूरता के आधार पर केस कर सकता है ।सार्वजनिक अपमान और मानसिक प्रताड़ना के लिए भी सिविल डिफरमेसन का केस कर सकता है । शादी के लिए दिए गए पैसे सामान की लिस्ट बनाकर नोटिस भेज सकता है।