शादी में हाई-वोल्टेज ड्रामा वरमाला - खाना हुआ, फेरे से पहले दुल्हन गायब, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Dec, 2025 02:42 PM

the bride disappeared before the wedding ceremony

शादी उस वक्त सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गई, जब वरमाला और दावत के बाद फेरे शुरू होने से ठीक पहले दुल्हन मंडप से गायब हो गई।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शादी उस वक्त सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गई, जब वरमाला और दावत के बाद फेरे शुरू होने से ठीक पहले दुल्हन मंडप से गायब हो गई। आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को “पैरों से दिव्यांग” बताकर शादी से इनकार कर दिया और बारातियों को घेरकर 10 लाख रुपये की मांग की। दूल्हा पक्ष के अनुसार, 9 लाख रुपये देने के बावजूद भी बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

वरमाला हुई, फेरे नहीं

जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूल्हा प्रशांत कुशवाह (निवासी—नादरिया की माता, गुढ़ा) 11 दिसंबर को बारात लेकर बेलदार का पुरा पहुंचा था। तय कार्यक्रम के अनुसार स्टेज पर वरमाला हुई, फोटो सेशन हुआ और मेहमानों ने भोजन भी किया। लेकिन जैसे ही मंडप में फेरे शुरू होने का समय आया, दूल्हा तो पहुंच गया—दुल्हन नहीं आई।

दूल्हा दिव्यांग है - कहकर शादी से इनकार

दूल्हा पक्ष ने जब दुल्हन के परिजनों से बात की, तो उन्होंने दुल्हन को मंडप में लाने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि दुल्हन के पिता ने दूल्हे को पैरों से दिव्यांग बताते हुए शादी से मना कर दिया। दूल्हे के पिता का कहना है कि शादी डेढ़ साल पहले तय हुई थी और इस दौरान कभी ऐसी बात नहीं कही गई।

बंधक बनाने और रकम वसूली के आरोप

दूल्हा पक्ष का गंभीर आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने बारातियों और फोटोग्राफर को घेर लिया, फोटो–वीडियो डिलीट कराने की धमकी दी और 10 लाख रुपये की मांग की। दबाव में आकर दूल्हा पक्ष ने 9 लाख रुपये एकत्र कर दिए। बताया जा रहा है कि रकम के लेनदेन का पंचनामा भी बनाया गया, लेकिन इसके बावजूद शादी नहीं कराई गई।

अपमान के साथ लौटी बारात, थाने पहुंचा मामला

राशि देने के बाद भी दुल्हन पक्ष के मुकर जाने से बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। दूल्हे के पिता ने इसे गंभीर अपमान बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

धूमधाम से शुरू हुई शादी आखिरकार आरोप–प्रत्यारोप, पैसों की मांग और पुलिस जांच तक पहुंच गई। वरमाला और दावत के बाद फेरे से पहले शादी टूटने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!