Khandwa में जन्माष्टमी पर दिखा आजादी के अमृत महोत्सव का रंग, तिरंगे की थीम में सजा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर

Edited By meena, Updated: 20 Aug, 2022 12:58 PM

the colors of the nectar festival of freedom shown on janmashtami

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूमधाम से मनाई गई। आजादी का अमृत महोत्सव का असर कृष्ण जन्मोत्सव पर भी देखने को मिल रहा है। खंडवा के अतिप्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को तिरंगे की थीम पर सजाया गया है। यहां मुख्य द्वार से लेकर भगवान श्री कृष्ण के...

खंडवा(निशात सिद्दिकी): देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूमधाम से मनाई गई। आजादी का अमृत महोत्सव का असर कृष्ण जन्मोत्सव पर भी देखने को मिल रहा है। खंडवा के अतिप्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को तिरंगे की थीम पर सजाया गया है। यहां मुख्य द्वार से लेकर भगवान श्री कृष्ण के पालने तक तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं। वही यहां देश के वीर सैनिकों के सम्मान के लिए जल सेना, थल सेना और वायु सेना की झांकी भी बनाई गई है।

PunjabKesari

लगभग सवा सौ साल अतिप्राचीन खंडवा के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को जन्माष्टमी के मौके पर तिरंगे की थीम पर सजाया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हर-घर तिरंगा अभियान से प्रेरित होकर महेश्वरी पंचायत ने इस बार कृष्ण जन्मोत्सव को राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ने का निर्णय लिया। इसलिए भगवान के पालने से लेकर मंदिर के मुख्य द्वार तक हर जगह तिरंगे का प्रभाव नजर आता है।

PunjabKesari

महेश्वरी पंचायत के सदस्य का कहना है कि हर साल एक नई थीम के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार पूरा देश तिरंगे के रंग में डूबा हुआ है। इसीलिए कृष्ण जन्मोत्सव को भी तिरंगे की थीम पर मनाने का फैसला लिया गया। यहां देश भक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से इस बार तिरंगे की थीम पर सजा सज्जा की गई है। साथ ही इस मंदिर में राष्ट्र की सरहदों पर देश की सुरक्षा कर रहे सेना के तीनों अंगों की विशेष झांकी भी बनाई गई है जो खासा आकर्षण का केंद्र है।

PunjabKesari

पिछली पांच पीड़ि से मंदिर की सेवा करने वाले पुजारी का कहना है कि सुबह 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक इस मंदिर में अलग-अलग पूजा होती है। मुख्य समारोह शाम 7 से 12 के बीच में होता है, रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान विशेष आरती यहां होगी। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी खासी चहल पहल है। खास कर भगवान के विभिन्न स्वरूप में पूजन करने योग्य कपड़े, श्रंगार पालने बांसुरी आदि सामान की दुकानें सजी है। यहां दुकानों पर खरीदी करने बच्चे और महिलाओं की खूब भीड़ देखी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!