खाद के लिए लाइन में लगे किसान की मौत, पिता ने नम आंखों से दी जवान बेटे को विदाई...बोला- अगर पानी मिल जाता तो बेटा बच जाता...

Edited By meena, Updated: 25 Nov, 2022 07:49 PM

the death of a farmer who was waiting in line for fertilizer

छतरपुर जिले के बिजावर में कृषि मंडी में मृत किसान दयाराम अहिरवार क उनके गांव के लोगों ने नम आंखों के साथ विदाई दी। मृतक दयाराम के पिता का हाल बेहाल है। रोते हुए बोलते हैं कि खाद के चक्कर में

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के बिजावर में कृषि मंडी में मृत किसान दयाराम अहिरवार क उनके गांव के लोगों ने नम आंखों के साथ विदाई दी। मृतक दयाराम के पिता का हाल बेहाल है। रोते हुए बोलते हैं कि खाद के चक्कर में उन्होंने अपना जवान बेटा खो दिया, बेटे को पानी मिल जाता तो जान बच जाती। पत्नी बच्चों सहित परिवार में सब का हाल रो रो के बेहाल है। आम आदमी पार्टी के नेता अमित भटनागर मृतक किसान के गांव बक्सवाहा पहुंचे, जहां उन्होंने किसी तरह से परिवार के लोगों को ढांडस बधाया।

गौरतलब है कि बिजावर मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर बक्सवाहा ग्राम के 40 वर्षीय किसान दयाराम अहिरवार खाद के लिए पिछले 10 दिन से कृषि मंडी बिजावर के चक्कर लगा रहे थे और गुरुवार को खाद के चक्कर में उन्हें अपनी जान तक गवानी पड़ी। मृतक किसान के पुत्र रवि अहिरवार और पिता झालुआ अहिरवार ने आप बीती जिसके अनुसार मृतक किसान दयाराम अहिरवार और उनके भाई अमरजीत अहिरवार के बीच में लगभग 5 एकड़ जमीन है महंगी जुताई। दयाराम पिछले दस दिन से कृषि मंडी बिजावर के चक्कर लगा रहे थे। उनके बेटे रवि ने बताया कि सबके खेत बुबने लगे थे, इसलिए पिताजी को चिंता रहती थी कि उनके खेत की खाद न मिलने से समय से बोनी न हो पाने की चिंता सताती रहती थी। पिता ने खेती के लिए पैसा भी उधारी पर उठा रखा था। गुरुवार को पिता और दादा दोनों खाद लेने बिजावर गए थे जहां से जीवित नहीं लौटे।

PunjabKesari

मृतक दयाराम के पिता झालुआ अहिरवार का कहना था कि खाद के लिए हम लोग घर से जल्दी निकल गए थे वहां सुबह 8:30 बजे ही हम कृषि मंडी में पहुंच गए लेकिन कार्यालय 11:30 बजे खुला इसके बाद हम लोग लाइन में लगे रहे, हमें लगभग दो बजे खाद मिली लेकिन तब तक हमारे बैठे दयाराम की तबियत अचानक बिगड़ गई और वो खड़े खड़े 1 दम से नीचे गिर गए जब मैं उनके पास भागा तो उन्होंने पानी मांगा। पानी के लिए हम लोग पास में खड़े टैंकर की तरफ दौड़े। टैंकर में पानी नहीं था कई लोग टैंकर के पास पहुंचे टैंकर को हमारे ही गांव के शोभरन सिंह ने भी हिलाया तो चुल्लू में थोड़ा सा पानी निकला और वो पानी बहुत ही गंदा और जंग भरा था, हम उस पानी को वही फेंककर पानी की तलाश में आगे बढ़े काफ़ी तलाशने के बाद थोड़ी दूर हमें थोड़ा सा पानी मिला जिसे हमने दयाराम को पिलाया पर अब तक लगभग 20 से 25 मिनट निकल चुके थे। हम लोग दयाराम को बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। जहां थोड़ी देर के इलाज के बाद डॉक्टरों ने दयाराम को मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

बिजावर क्षेत्र में जागरूकता की अलख जगाने वाले आम आदमी पार्टी के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने उक्त दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अपनी दुख संवेदनाएं व्यक्त की है। वह सुबह से ही बकस्वाहा पहुंच गए थे व मृतक किसान के परिवार को सांत्वना देते रहे। अमित भटनागर का कहना था कि प्रशासन पूरे मामले में अपनी लापरवाही छुपाना चाहता है। प्रशासन पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है जबकि वे पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। किसान की मौत को ऐसे ही जाया नहीं जाने देंगे। मृतक के परिवार को न्याय और दोषियों को सजा दिला के रहेंगे। वो पूरे मामले से सबको अवगत कराएंगे। मृतक किसान दयाराम के ग्राम बक्सवाहा सहित आसपास के गांव में शोक का माहौल है।

PunjabKesari

किसान की जान जाने के बाद जागा प्रशासन...

किसान की जान जाने के बाद प्रशासन जागा और पानी छाव और अनाउंसमेंट की थी। गुरुवार किसान की जान जाने के बाद आज आनन फानन में बिजावर कृषि मंडी में पानी के लिए मटके रख दिये गए। नया टैंकर लगा दिया गया साथ ही छाव व अनाउंसमेंट की व्यवस्था कर दी गई है। जबकि पिछले 1 माह से इन व्यवस्थाओं की मांग कई बार किसान व आप नेता अमित भटनागर कर चुके है। उक्त मामले से कृषि मंडी गोदाम प्रभारी गणेश कोरी सहित बिजावर एस.डी.एम. राहुल सिलाड़िया की भूमिक पर सबाल खड़ा हो गया है। साथ ही इस घटना से किसान आक्रोशित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!