प्रसव दौरान महिला की मौत बनी पहेली! सच उगलवाने के लिए क्रब से निकाला शव

Edited By meena, Updated: 14 Sep, 2021 05:59 PM

the death of a woman during childbirth became a puzzle

बेमेतरा के मोहभट्ठा वार्ड में प्रसव के दौरान हुए महिला की मौत के मामले में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए परिजनों की शिकायत पर लाश को क्रब से निकाल कर पंचनामा तैयार करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।...

बेमेतरा(भूपेंद्र साहू): बेमेतरा के मोहभट्ठा वार्ड में प्रसव के दौरान हुए महिला की मौत के मामले में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए परिजनों की शिकायत पर लाश को क्रब से निकाल कर पंचनामा तैयार करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि इस मामले में नर्स सहित तीन लोगों के खिलाफ पहले एफ आई आर दर्ज है।

PunjabKesari

दरअसल मृतिका धनेवरी वर्मा की डिलीवरी स्थानीय महिलाओं ने घर पर ही की थी। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति बिगडने पर रायपुर रैफर किया गया। लेकिन उसे बेमेतरा के निजी अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

इसके बाद महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी कि मायके वाले ने जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और नर्स सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब महिला के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!