Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Apr, 2026 09:56 AM

भोपालः एमपी में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। इसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को दिन के समय ही तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, राज्य के कई जिलों में पारा 42 के पार पहुंच चुका है। आज यानी 16 अप्रैल के प्रदेश के कई जिलों...
भोपालः एमपी में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। इसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को दिन के समय ही तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, राज्य के कई जिलों में पारा 42 के पार पहुंच चुका है। आज यानी 16 अप्रैल के प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सावाधानी बरतनी होगी।
इन जिलों में लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग,रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते लोगों को सवाधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, बुधवार को राज्य के कई जिलों में अधिकतम तामपान 40 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि कई जगह 42 के करीब पहुंच गया। ऐसे में कामकाज वाले लोगों के लिए घरों से निकलना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए कुछ जरूरी सलाह दी है। दिनभर खूब पानी पिएं और अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर के समय तेज धूप में बाहर जाने से बचें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि लू का असर इन पर जल्दी होता है।
यहां जानिए बड़े शहरों का तापमान
छतरपुर 42.4 डिग्री
खजुराहो 42.2 डिग्री,
रतलाम में 42 डिग्री और
नर्मदापुरम 41.8 डिग्री
इंदौर 40.2 डिग्री
ग्वालियर 40.3 डिग्री
भोपाल 40.7 डिग्री
उज्जैन 40.2 डिग्री
जबलपुर 40.2 डिग्री