बुजुर्ग को दो युवकों ने बेरहमी से जूतों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी

Edited By meena, Updated: 22 Mar, 2022 04:30 PM

छतरपुर में एक बुजुर्ग शख्स की पिटाई करने का मामला सामने आया है जिसमें 2 लोग एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं। जहां अब यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में एक बुजुर्ग शख्स की पिटाई करने का मामला सामने आया है जिसमें 2 लोग एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं। जहां अब यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

वायरल वीडियो छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ललौनी गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सड़क किनारे खेत में दो शख्स एक बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। एक ओर तस्वीरों में जहां दोनों लोग ताबड़तोड़ जूतों से बुजुर्ग को पीटते नजर आ रहे हैं तो वहीं दो लोग बीच-बचाव करते भी तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। तो वहीं पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!