सरपंच की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल! शब्दों की मर्यादा भूलकर पत्रकार से सरेआम की गाली गलौज

Edited By meena, Updated: 24 Feb, 2026 05:59 PM

of sarpanch s hooliganism goes viral in rajgarh

राजगढ़ जिला के इकलेरा गांव में सरपंच की कथित गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को, जिसे कथित तौर पर पत्रकार बताया जा रहा है...

राजगढ़ (धर्मराज सिंह) : राजगढ़ जिला के इकलेरा गांव में सरपंच की कथित गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को, जिसे कथित तौर पर पत्रकार बताया जा रहा है, ऑन कैमरा मारपीट करते हुए दिख रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद जिले में सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल वीडियो में सरपंच श्रवण पाटीदार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। वीडियो में एक व्यक्ति को अशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करते देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और समय को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ सूत्र इसे पुराना वीडियो बता रहे हैं, जिसकी जांच होना बाकी है।

तलेन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा मामला

यह घटना तलेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर पुलिस द्वारा वीडियो की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, समय और परिस्थितियों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पत्रकार संगठनों में आक्रोश

घटना के बाद पत्रकार संगठनों में रोष देखा जा रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि अगर किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की हरकत की गई है तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो कितना पुराना है और उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि होती है या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!