महू के युवा वर्ग ने अपनाई जनसेवा की राह, जरूरतमंदों को बांटा राशन

Edited By meena, Updated: 10 Apr, 2020 05:50 PM

the youth section of mhow adopted public service

इंदौर जिले के महू के समीप ग्राम पिगडंबर में युवाओं की टोली लॉक डाउन लगने के बाद से ही प्रतिदिन 500 लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है। वही भोजन के साथ साथ अन्य गरीब परिवारों को राशन भी दिया जा रहा है। पिगडंबर क्षेत्र के निवासी मनोज ठाकुर के अनुसार...

इंदौर(गौरव कंछल): वैश्विक महामारी कोरोना से हर कोई लड़ रहा है। वर्तमान में देश भर में इस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना संकट के बीच हुए लॉक डाउन के दौरान आमजन की मदद के लिए कई लोग सामने आ रहे हैं।महू में भी कुछ युवाओं की टोली सामाजिक दायित्व को निभाते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई है और लगातार मदद कर रही है।

PunjabKesari

इंदौर जिले के महू के समीप ग्राम पिगडंबर में युवाओं की टोली लॉक डाउन लगने के बाद से ही प्रतिदिन 500 लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है। वही भोजन के साथ साथ अन्य गरीब परिवारों को राशन भी दिया जा रहा है। पिगडंबर क्षेत्र के निवासी मनोज ठाकुर के अनुसार युवाओं द्वारा मिलकर जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद की जा रही है। हमारा केवल एक ही उद्देश्य है कि जरूरतमंद की मदद की जाए कोई भी इस समय भूखा ना रहे इसी उद्देश्य को लेकर हम यह काम कर रहे हैं। 

PunjabKesari

प्रतिदिन भोजन के साथ-साथ खाद्यान्न सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। इतना ही नहीं भोजन और राशन वितरण के दौरान इन युवाओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है। वहीं लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक कर इस बीमारी से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। भोजन और राशन बांटने वाले युवाओं द्वारा खुद भी मास्क और ग्लव्स का उपयोग किया जा रहा है ताकि इस बीमारी से दूर रहा जा सके और जरूरतमंद लोगों की मदद भी की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!