MP में भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, ओंकारेश्वर में ज्योतिलिंग के दर्शन के बाद नर्मदा पूजन करेंगे राहुल गांधी

Edited By meena, Updated: 25 Nov, 2022 12:08 PM

third day of bharat jodo yatra in mp

राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी खरगोन जिले के खेरदा  में रात्रि विश्राम के बाद अल सुबह यात्रा सनावद के लिए रवाना हुई। यात्रा का ग्रामीणों द्वारा जगह जगह  जोरदार स्वागत किया गया

खरगोन(ओम रामनेकर): राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी खरगोन जिले के खेरदा  में रात्रि विश्राम के बाद अल सुबह यात्रा सनावद के लिए रवाना हुई। यात्रा का ग्रामीणों द्वारा जगह जगह  जोरदार स्वागत किया गया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनकी बहन प्रियंका गांधी सहित कई नेता शामिल हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी  भानभरड में लंच कर अल्प विश्राम करके सनावद होते हुए तीर्थनगरी ओंकारेश्वर ज्योतिलिंग के दर्शन के कर नर्मदा का पूजन करेंगे और मोटक्का में रात्री विश्राम करेंगे।

PunjabKesari

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश के दिल हिन्दी भाषी राज्य में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

PunjabKesari

यात्रा के आस्तिक के भाजपा के सवाल पर साधा निशाना, राहुल गांधी की यात्रा को 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिये। यह यात्रा देश के महौल को संभालने और मंहगाई के खिलाफ निकल रही है।  भाजपा मंहगाई पर क्यों चुप है। जनता कह रही है क्या ये है अच्छे दिन?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!