महाकाल दर्शन के लिए आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त,तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत; परिजनों में मच गई चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 May, 2026 02:04 PM

three friends died tragically while traveling to visit mahakal temple in an

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आए तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक देर रात ऑटो और आयशर वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। घटना में तीन युवकों की...

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आए तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक देर रात ऑटो और आयशर वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। घटना में तीन युवकों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानाकारी के अनुसार, यह घटना इंदौर रोड पर पंथपिपलई के पास हुई है। जहां गुरुवार देर रात एक ऑटो और आयशर वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि तीनों युवक दोस्त थे। यहां उज्जैन में तीनों युवक ऑटो में सवार होकर श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आए थे। इसी बीच इंदौर की ओर जा रहे तेज रफ्तार आयशर वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक बहुत देर चुकी थी। तीनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चिराग सोलंकी, विशाल रावत, गोलू उर्फ आकाश ठाकुर निवासी इंदौर के रूप में हुई। जबकि ऑटो चालक जितेंद्र कछवाय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़े है। हादसे के बाद आयशर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वह उज्जैन पहुंच गए। बताया कि चारों युवक महाकाल दर्शन के लिए घर से निकले थे। लेकिन, उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि वाहन जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, फरार चालक की तलाश की जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!