Rewa में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने कुचला, बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर गई जान

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Dec, 2025 11:21 AM

three people died in a road accident in rewa

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

रीवा। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रीवा जिले में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

यह दर्दनाक हादसा सोहागी थाना क्षेत्र के कुठिला के पास कोनिया कला में हुआ, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही पलों में तीनों लोगों की सांसें थम गईं। हादसे में जान गंवाने वाले लखवार और भुनगांव गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों में हादसे को लेकर गहरा आक्रोश और शोक है।

ऐसे हादसे एक बार फिर सवाल खड़े करते हैं कि आखिर सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही कब खत्म होगी…

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!