नशे में हैवानियत! घर में घुसकर महिला से की बदसलूकी, प्राइवेट पार्ट को पैर से कुचला, 3 गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 07 Mar, 2026 06:56 PM

three youths assaulted a woman in khairagarh

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गातापार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा में नशे में तीन युवकों ने महिला के घर में घुसकर ज्यादती की, इतने में...

खैरागढ़ (हेमंत पाल) : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गातापार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा में नशे में तीन युवकों ने महिला के घर में घुसकर ज्यादती की, इतने में भी दिल नहीं भरा तो महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकुओं से हमला किया और मारपीट की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम सांकरा निवासी सिलोचना वर्मा (33 वर्ष) ने थाना गातापार में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर में स्थित किराना दुकान में बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही मनोज वर्मा, पंकज वर्मा और राजू वर्मा नशे की हालत में उसके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे।

शिकायत के अनुसार, तीनों आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान मनोज वर्मा ने महिला की साड़ी उठाकर उसके गुप्तांग पर पैर से वार किया जिससे उसे गंभीर चोट आई। आरोप है कि मनोज वर्मा के हाथ में चाकू भी था और उसके वार से महिला के दाहिने हाथ में गंभीर चोट लग गई।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने लकड़ी के डंडों से भी मारपीट की, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के दौरान जब उसकी बड़ी बेटी बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और कमरे में घसीटकर उसके कपड़े फाड़ दिए।

मामले में पुलिस ने मनोज वर्मा, पंकज वर्मा और राजू वर्मा निवासी ग्राम सांकरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 333 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!