छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचले ने चलती ट्रेन से फेंका, अब लड़ रही जिंदगी की जंग

Edited By meena, Updated: 28 Apr, 2022 07:58 PM

thrown from a moving train on protest against molestation

युवती को मनचले ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। मनचला युवती को छेड़ रहा था उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे नीचे फेंक दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में युवती को मनचले ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। मनचला युवती को छेड़ रहा था उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे नीचे फेंक दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि घायल 25 वर्षीय युवती उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के चिलरोड ग्राम रिछावर पोस्ट छरीखेड़ा की रहने वाली है। उसके मुताबिक वह अक्सर छतरपुर के बगेश्वरधाम आती है। इस बार भी वह आई थी जहां वह ट्रेन से वापिस घर बांदा जा रही थी तभी ट्रेन में तकरीबन 30 वर्षीय एक युवक मिला जो उससे छेड़-छाड़ करने लगा और मना करने पर भी नहीं माना मेरे विरोध करने पर मुझे चलती ट्रेन से फेक दिया।

राज नगर के आसपास के गांव के पास ट्रेन में एक लड़का बदतमीजी पर उतर आया। उसकी इज्जत पर हाथ डालना चाहा तो युवती ने अपने दांतों से उसकी हाथ की उंगलियों को काट डाला जिससे खून बहने लगा और गुस्साए युवक ने महिला को चलती ट्रेन से फेंक दिया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। वह युवक कौन था कहां था यह उसे कुछ भी नहीं पता युवती का कहना है कि वह उसे देखकर पहचान सकती है उसकी उम्र तकरीबन 30 साल रही होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!