दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

Edited By Jagdev Singh, Updated: 02 Jan, 2020 11:48 AM

tragic accident high speed truck hits bike three youths killed

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नए साल के जश्न के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब सड़क पर तीनों युवकों की लाश देखी तो पुलिस को खबर...

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नए साल के जश्न के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब सड़क पर तीनों युवकों की लाश देखी तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। शवों की शिनाख्त की जा रही है।

वहीं यह सड़क हादसा जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल-सागर हाइवे 146  पर हुआ है। यहां ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

ट्रक इंदौर से बनारस जा रहा था और ये तीनों भोपाल से सागर। तभी ग्यारसपुर थाना क्षेत्र पर यह हादसा हो गया। राहगीरों ने जब सड़क पर तीन युवकों की लाश देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची ग्यारसपुर थाना पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।तीनों मृतक सागर जिले के नरयावली जारुआखेड़ा क्षेत्र के बताए जा रहे है, जो भोपाल की चुनाभट्टी में काम करते थे।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!