रायसेन में दर्दनाक हादसा, नहर में ट्रैक्टर गिरने से 3 लोगों की मौत
Edited By Jagdev Singh, Updated: 12 Dec, 2019 03:35 PM

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कस्बा बाड़ी थाना के अंतर्गत गांव अमरावद के पास बुधवार-गुरुवार की देर रात एक ट्रैक्टर बारना बांध से निकली नहर में गिर गया। नहर के पानी में ट्रैक्टर के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।...
रायसेन (नसीम अली): मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कस्बा बाड़ी थाना के अंतर्गत गांव अमरावद के पास बुधवार-गुरुवार की देर रात एक ट्रैक्टर बारना बांध से निकली नहर में गिर गया। नहर के पानी में ट्रैक्टर के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार रात में ट्रैक्टर बृजवासी ढाबा होशंगाबाद रोड अमरावत के पास नहर में गिरा था।
ट्रैक्टर पर सवार राजू पिता बदामी लाल चौहान उम्र 45 वर्ष एवं पूरन नरवरिया तथा उसकी पत्नी की मौत हो गई। सुबह पुलिस को 100 डायल पर हादसे की सूचना मिली। वहीं इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को नहर से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए बाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

नाबालिग का फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो किया वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार, फोटो लीक करने वाली BLO पर भी...

MP में मौसम का कहर! आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

छिंदवाड़ा में आफत बनकर बरसी बिजली: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 8 झुलसे

बड़ा हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत

स्विच ऑन करते ही लगा जोर का झटका, 16 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत

MP में बड़ा हादसा! ट्रक से पीछे से टकराई एसयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत; उड़े...

MP कांग्रेस में मचा घमासान! 3 नेताओं पर गिर सकती है गाज, पार्टी निर्देशों की उड़ाई धज्जियां,...

पुलिस पर गिरी गाज! प्रधान आरक्षक समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित, लापरवाही का लगा आरोप; SP की कार्रवाई से...

बैतूल में अंधविश्वास का खूनी खेल, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार

बहू ने 3 साथियों संग रची खूनी साजिश, रात में ससुर के घर पहुंचकर किया ऐसा कांड कि उड़ गए होश