खड़े ट्राले से टकराई महिंद्रा कार, सीहोर में दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, 6 घायल

Edited By meena, Updated: 01 Jul, 2022 06:38 PM

tragic accident in sehore

सीहोर में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां अमहदाबाद गुजरात से कुबेरेश्वर धाम सीहोर जा रहे यात्रियों की महिंद्रा टीयूवी कार सोल रिसोर्ट के पास इंदौर भोपाल हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराने से 3 लोगों की मौत हो गई

सीहोर(धर्मेंद्र राय): सीहोर में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां अमहदाबाद गुजरात से कुबेरेश्वर धाम सीहोर जा रहे यात्रियों की महिंद्रा टीयूवी कार सोल रिसोर्ट के पास इंदौर भोपाल हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को मौके पर थाना प्रभारी जावर व पुलिस स्टाफ ने तत्काल शा. अस्पताल आष्टा पहुंचाया है। वहीं गंभीर घायलों को सीहोर रेफर किया गया गया है।

PunjabKesari

मृतकों की सूची
1-कल्पनाबाई पत्नि बसन्त बल्लई उम्र 48 साल निवासी एयरपोर्ट रोड इंदौर
2-नल्लू बेन पत्नि ओमकार भाई 62 साल निवासी अहमदाबाद गुजरात
3-रेखा बेन पत्नि स्व.प्रहलाद देशमुख उम्र 70 साल निवासी बिजलपुर इंदौर
घायलों की सूची
1-हेमलता बेन पत्नि हितेश भाई 58 साल निवासी कपासीपुर खम्भात गुजरात
2-जिग्नेश पिता गुणवतलाल शर्मा उम्र 35 साल(चालक),
3-दिनांश पिता जिग्नेश शर्मा उम्र 5साल
4-जैमिनी पत्नि सुधाकर उम्र 59 साल
5-दीपिका पत्नि जिग्नेश उम्र 30 साल
6-योगिनी पत्नि संदीप व्यास उम्र 21साल निवासी अहमदाबाद गुजरात
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!