सांची के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से तीन लोगों की मौके पर मौत

Edited By Vikas kumar, Updated: 07 Sep, 2020 05:44 PM

tragic accident near sanchi

बाइक से अपने गांव से सांची की ओर जा रहे दो सगे भाईयों सहित एक अन्य शख्स की ट्रेक्टर की टक्कर से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार ग्राम

रायसेन (नसीम अली): बाइक से अपने गांव से सांची की ओर जा रहे दो सगे भाईयों सहित एक अन्य शख्स की ट्रेक्टर की टक्कर से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार ग्राम मरमटा के रहने वालेय सहदेव मेहरा, रोहित मेहरा और गांव के ही 44 वर्षीय कल्याण सिंह शिल्पकार के साथ बाइस से सांची आ रहे थे। इस दौरान सांची से तीन किमी पहले सहदेव का मोबाइल बजा, उसने बाइक रोकी और बात करने लगा। तीनों लोग बाइक पर ही सवार थे। इस बीच सांची की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीनों कई फीट दूर तक उछल गए और सड़क के किनारे जा गिरे। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से भाग गया। कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। आधा घंटे बाद जब तक एंबुलेंस पहुंचती तो दो सगे भाईयों सहित उनके साथी की मौत हो चुकी थी।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Sanchi, 3 died, Road Accident, Tractor, Bike

इस भीषण दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग बड़ी संख्या में सांची पहुंचे, अस्पताल के बाहर लोगों का बड़ा हुजूम लगा रहा। मृतक गरीब परिवार से थे एवं मेहनत मजदूरी करते थे। दुर्घटना में ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने सांची अस्पताल पहुंच कर मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता की राशि की मांग की। जिस पर तहसीलदार ने उन्हें शीघ्र ही देने सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!