अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत..

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Apr, 2024 03:17 PM

truck hits bike in anuppur two people die

अनूपपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया आपको बता दें कि एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया आपको बता दें कि एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले अमरकंटक चौराहा की है। ट्रक कोयले से भरा हुआ था इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

PunjabKesari
बाइक विवेक कुमार नाम के व्यक्ति से रजिस्टर्ड है पुलिस को युवक के पास से एक आधार कार्ड भी मिला जिस पर कमलेश नाम लिखा हुआ था पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। घटना अनूपपुर के वार्ड नंबर 12 अमरकंटक चौराहा पर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से टूट चुकी है। हादसा किन करण के चलते हुए फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!