440 वोल्ट का झटका, नगर पंचायत में बड़ा उलटफेर, नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

Edited By Desh Raj, Updated: 08 Jun, 2026 04:24 PM

tumgaon nagar panchayat president s wife joins congress with many supporters

छतीसगढ़ से कांग्रेस के लिए एक सुखद खबर आ रही है। भाजपा का सरकार होने के बाद भी यहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई है और कांग्रेस को मजबूती देने का काम किया है।

(महासमुंद): छतीसगढ़ से कांग्रेस के लिए एक सुखद खबर आ रही है। भाजपा का सरकार होने के बाद भी यहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई है और कांग्रेस को मजबूती देने का काम किया है।

दरअससल जिले के तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब तुमगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष बलराम कांत साहू की धपत्नी राधा साहू ने कांग्रेस पार्टी क ज्वाइन कर लिया।यही नहीं राधा साहू के साथ दर्जनों समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करके भाजपा को झटक दे दिया।

सदस्यता दिलाने के मौके पर कई कांग्रेसी दिग्गज रहे मौजूद

पंचायत अध्यक्ष की पत्नी समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई और उनका स्वागत करने के लिए कई कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर और जिला पंचायत सदस्य सृष्टि चंद्राकर के मार्गदर्शन में हुआ।  इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा और महासमुंद जिला अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने राधा साहू और उनके समर्थकों को कांग्रेसी गमछा पहनाया। बड़े ही उत्साहित माहौल में इनका स्वागत किया गया।

वहीं कांग्रेस का सदस्यता दिलाने के मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा संगीता सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की लोकहित नीतियों के कारण ही लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से लोग तंग है और बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश के लोग त्रस्त हैं और परेशान होतर कांग्रेस में भरोसा दिखाकर पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!