स्कूल के अंदर छात्र कर रहा था पढ़ाई, बाहर रखी एक्टिवा में बदमाशों ने लगा दी आग, जानिए पूरा मामला

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Nov, 2024 02:43 PM

two boys set fire to activa in jabalpur

बंदरिया तिराहा पर जॉनसन स्कूल के बाहर खड़ी एक एक्टिवा में गुरुवार को दो बाइक सवारों ने आग लगा दी

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आने वाले बंदरिया तिराहा पर जॉनसन स्कूल के बाहर खड़ी एक एक्टिवा में गुरुवार को दो बाइक सवारों ने आग लगा दी,आपको बता दें कि आग लगाने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए गाड़ी में आग लगते ही पास ही बैठे कुछ लोगों ने तुरंत स्कूल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी, लेकिन जब तक एक्टिवा पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने गोरखपुर थाना पुलिस को इस मामले की जानकारी दी पुलिस ने अज्ञात लड़कों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

PunjabKesari बताया जा रहा है कि जिस एक्टिवा में आग लगाई गई है ,वह एक्टिवा 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की है जो इस घटना के समय स्कूल के अंदर पढ़ाई कर रहा था। बाइक पर सवार होकर आए दो लड़कों ने एक्टिवा पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। पास में ही मौजूद लोगों ने पूरी घटना को देख लिया था और लड़कों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोनों लड़के बाइक से एक्टिवा में आग लगाकर भाग गए, फिलहाल पुलिस एक्टिवा में आग लगाने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!