तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By suman, Updated: 08 Jun, 2019 05:18 PM

two children died due to drowning in pond

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्राचीन धर्म सागर तालाब में डूबने से शनिवार दोपहर दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी। दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब गए हुए थे, जो गहरे पानी में चले गए और यह हादसा हो गया।

पन्ना: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्राचीन धर्म सागर तालाब में डूबने से शनिवार दोपहर दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी। दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब गए हुए थे, जो गहरे पानी में चले गए और यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चों की पहचान शुभम सेन (08) और इरफान खान (10) निवासी रानीगंज मोहल्ला पन्ना के रूप में की गयी। बच्चों के डूबने की खबर के बाद वहां मौजूद युवकों ने दोनों बच्चों को तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भिजवा दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!