MP के एक ही जिले में लगातार दो गैंगरेप, कटघरे में पुलिस प्रशासन

Edited By meena, Updated: 05 Aug, 2019 05:20 PM

two consecutive gang rapes in the same district of mp

डिंडौरी जिले में गैंगरेप के हैरान कर देने वाले दो मामले सामने आए हैं। पहली घटना समनापुर थाना क्षेत्र का है जहां आरोपियों ने पति और मासूम बच्चे के सामने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि देर शाम पीड़िता अपने...

डिंडौरी(सुरेंद्र पी सिंह): डिंडौरी जिले में गैंगरेप के हैरान कर देने वाले दो मामले सामने आए हैं। पहली घटना समनापुर थाना क्षेत्र का है जहां आरोपियों ने पति और मासूम बच्चे के सामने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि देर शाम पीड़िता अपने पति और बच्चे के साथ जंगल के रास्ते गांव जा रहे थे तभी जंगल में घात लगाए दो आरोपियों ने पहले उनके साथ मारपीट की और पति व बच्चे के सामने ही एक आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया है। पीड़िता की शिकायत पर समनापुर थाना पुलिस ने गैंगरेप सहित अन्य धाराओं के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

वहीं गैंगरेप का दूसरा मामला शहपुरा थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला को बंधक बनाकर दो युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना 1 अगस्त की रात की बताई जा रही है, हैरत की बात तो यह है गैंगरेप की शिकायत पुलिस में दर्ज़ कराने की बजाय गांव में पंचायत लगाकर समझौते का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन पीड़िता समझौते के लिए  तैयार नहीं हुई और उसने पुलिस को आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी घटना के बाद से ही फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस पंचायत लगाकर समझौते की जानकारी नहीं होने की बात कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!