MP को भिगाने के लिए दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक साथ एक्टिव, आज,कल और 21 जनवरी को बारिश का अलर्ट

Edited By Desh sharma, Updated: 19 Jan, 2026 11:04 PM

two cyclonic circulations active simultaneously bringing rain to madhya pradesh

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भयानक ठंड से थोडी निजात मिली है, ठंड की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है। वहीं ठंड से थोड़ी राहत मिलने पर अब बारिश की भी संभावना बन रही है। दरअसल दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक साथ एक्टिव हैं।

(भोपाल): मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भयानक ठंड से थोडी निजात मिली है, ठंड की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है। वहीं ठंड से थोड़ी राहत मिलने पर अब बारिश की भी संभावना बन रही है। दरअसल दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक साथ एक्टिव हैं।  प्रदेश के नजदीक से दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन का गुजर रहे है, इस प्रभाव से पूर्वी जिलों में बादल छाने लगे हैं। कोहरे के बीच अब हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी से 21 जनवरी के बीच सक्रिय हो सकता है

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी से 21 जनवरी के बीच सक्रिय हो सकता है। ये विक्षोभ  उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम पर प्रभाव डालेगा और आसमान से पानी बरस सकता है। प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तीन दिन तेज ठंड से तो राहत मिलेगी। लेकिन हल्की बारिश से प्रदेश भीग सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!