इंदौर में गर्भवती महिला को उठा ले गए दो नकाबपोश, जबरदस्ती कराया गर्भपात, FIR दर्ज

Edited By meena, Updated: 30 Sep, 2025 03:51 PM

two masked men abducted a pregnant woman in indore

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है...

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा महिला का अपहरण कर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को बाइक पर बैठाकर आरोपी युवक अपने साथ ले गए थे। रास्ते में पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे दवा के नाम पर टेबलेट दी गई, जिसके बाद उसका जबरन गर्भपात करा दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों पर अपहरण और महिला को जबरन गर्भपात कराने का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!