कार की जोरदार टक्कर के बाद दो लड़कों की मौत, पेट्रोल भरवाने के दौरान हुआ हादसा

Edited By Devendra Singh, Updated: 23 Nov, 2022 02:49 PM

two persons dead in road accident in betul

बैतूल में कार की जोरदार टक्कर के बाद हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बैतूल: मुलताई थाने के मालेगांव पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रभात पट्टन ब्लॉक के घाट बिरोली निवासी कमलेश बारस्कर और दद्दू बारस्कर डीजल लेने के लिए बाइक से मालेगांव पेट्रोल पंप आ रहे थे। तभी उलटी तरफ से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

आरोपी कार चालक फरार 

इस भीषण टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक कार छोडक़र फरार हो गया। एनएचएआई की एंबुलेंस दोनों को लेकर मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके कार चालक की तलाश कर दी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!