क्लास में बच्चों के सामने कुर्सी के लिए भिड़ी दो टीचर, वीडियो वायरल

Edited By meena, Updated: 26 May, 2022 02:08 PM

two teachers clashed for the chair in front of the children in the class

मध्य प्रदेश के स्कूलों में सुविधायों का क्या हाल है इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से लगाया जा सकता है। जहां क्लास में बच्चों के सामने दो टीचर एक कुर्सी के लिए लड़ रही है । इसी दौरान क्लास में ही किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया...

सतना: मध्य प्रदेश के स्कूलों में सुविधायों का क्या हाल है इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से लगाया जा सकता है। जहां क्लास में बच्चों के सामने दो टीचर एक कुर्सी के लिए लड़ रही है । इसी दौरान क्लास में ही किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

PunjabKesari

वायरल वीडियो सतना जिले के चित्रकुट का बताया जा रहा है। वीडियो के अनुसार, एक टीचर क्लास में आती है और जो टीचर कुर्सी पर बैठी है उससे कुर्सी छीनने की कोशिश करती है। दूसरी टीचर भी कुर्सी पर अपना हक जताती है और कुर्सी देने से इंकार कर देती है। टीचर कहती है कि आप भी क्लास छोड़कर मेरी कुर्सी लेने आती हैं। देखते ही देखते क्लास में ही तू-तू मैं मैं पर उतर आती है। एक दूसरे से झूमाझटकी करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!