दो महिला किसानों ने किया प्रदेश का नाम रोशन, मिला कृषि कर्मण आवार्ड

Edited By meena, Updated: 03 Jan, 2020 04:27 PM

two women farmers have won the name of the state krishi karman award

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले की दो महिला किसानों को कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अवार्ड गेहूं उत्पादन में वर्ष 17-18 के लिए दलहन उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। यह अवार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

होशंगाबाद(गजेंद्र राजपूत): मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले की दो महिला किसानों को कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अवार्ड गेहूं उत्पादन में वर्ष 17-18 के लिए दलहन उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। यह अवार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित समारोह में वितरित किए। दो महिला किसानों के अलावा खरगोन जिले के किसान शोभाराम यादव को भी यह अवार्ड दिया गया।

PunjabKesari

गेहूं उत्पादकता श्रेणी में कंचन वर्मा एवं दलहन उत्पादकता श्रेणी में शिवलता महतो को इस अवार्ड से गौरवांतित किया गया। होशंगाबाद जिले को दो कृषि कर्मण अवार्ड मिलने पर कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव, कलेक्टर धनंजय सिंह, सीईओ जिला पंचायत आदित्य सिंह, उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी। कलेक्टर सिंह ने इसे पूरे जिले सहित प्रदेश के किसानों का सम्मान बताते हुए सभी किसानो को बधाई दी है और आव्हान किया कि वे कृषि के क्षेत्र में इसी तरह के प्रयास सतत करते रहे। जिला प्रशासन पूरा सहयोग देगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!