तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 2 युवकों की मौत

Edited By Jagdev Singh, Updated: 02 Feb, 2020 04:20 PM

two youths of the same family die due to drowning in pond

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पर्यटनस्थल मऊसहानियां में एक साथ 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। जहां तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है..............

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पर्यटनस्थल मऊसहानियां में एक साथ 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। जहां तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है।

PunjabKesari

युवक शनिवार की दोपहर से लापता थे और देर रात तक घर न पहुंचने पर आशंका जताई जा रही थी। मऊसहानियां के तालाब में नहाने गए थे। वहीं से कुछ पता चल सकेगा जहां उनकी खोजबीन की गई तो रात में तालाब किनारे कपड़ों से शंका यकीन में बदल गई।

PunjabKesari

जहां सुबह एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया। जहां 3 घंटे चले इस रेस्क्यू में दोनों शव बरामद हुए हैं। युवकों के नाम हेमंत श्रीवास 19 वर्ष और देवेन्द्र श्रीवास 14 वर्ष हैं। मामले पर नौगांव थाना पुलिस जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!