Edited By meena, Updated: 27 Jun, 2023 06:21 PM

आलोट सांसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया के अथक प्रयासों से उज्जैन शहर मिली वंदे भारत ट्रेन की एक और सौगात मिली है।
उज्जैन (विशाल सिंह) : आलोट सांसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया के अथक प्रयासों से उज्जैन शहर मिली वंदे भारत ट्रेन की एक और सौगात मिली है। यह ट्रेन इंदौर से भोपाल तक 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर 3 घंटे में भोपाल तक की यात्रा तय करेंगी। अब यात्रियों की पूरी डीआरएम जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वंदे भारत ट्रेन का आज उज्जैन से शुभारंभ किया गया है जो इंदौर से भोपाल तक 110 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी और 3 घंटे यात्रा पूरी करें अभी ट्रेन की गति 110 किमी प्रति घंटा की रहेगी।
बाद में ट्रैक के सुधार के बाद 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह ट्रेन चल सकती है। वही सांसद अनिल फिरोजिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री धन्यवाद अर्पित करते हुए बताया कि यह ट्रेन यात्रियों के लिए बहुत सुविधाजनक रहेगी जिसमें यात्रियों को सुबह ब्रेकफास्ट व शाम को डिनर दिया जाएगा।