नरसिंहपुर में बोले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल- कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लाॅकडाउन ही एक मात्र उपाय

Edited By Jagdev Singh, Updated: 02 Apr, 2020 11:43 AM

union min prahlad patel narsinghpur  lockdown only solution fight corona virus

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री ने समय से पूर्व लाॅकडाउन की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि इस आपदा से लड़ने का यही एक मात्र उपाय है.............

नरसिंहपुर (रोहित अरोरा): केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री ने समय से पूर्व लाॅकडाउन की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि इस आपदा से लड़ने का यही एक मात्र उपाय है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मरकज में शामिल तब्लीगी जमात पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इनकी गैर जवाबदेही पूरे देश को भारी पड़ रही हैl साथ ही कहा कि हम सब मिलकर लॉकडाउन को सफल बनाएं।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जो जान पर खेलकर सबकी रक्षा कर रहे उनकी मदद कीजिए। नौजवान चिकित्सकीय अमले  का साथ दें। इसके साथ ही स्थानीय निकाय के सेनेटराइजर के काम में सहयोग करें। लॉकडाउन को लेकर भविष्यवाणी नहीं की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।


 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!