राम नाम का अनोखा बैंक, यहां पैसों की जगह जमा होते हैं राम के नाम, ब्याज के तौर पर मिलती है धार्मिक यात्राएं
Edited By meena, Updated: 16 Jan, 2024 05:36 PM

अयोध्या में भगवान राम लल्ला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसको लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है...
इंदौर(सचिन बहरानी): अयोध्या में भगवान राम लल्ला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसको लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है। इसमें भारतवासी विशेष तैयारियां कर रहे हैं, तो वही इंदौर में एक ऐसा परिवार है जो भगवान राम के प्रति आलौकिक श्रद्धा रखता है और यह परिवार भगवान राम नाम से एक अनोखी बैंक चलता है। जहां भगवान राम नाम लिखी हुई कॉपी जमा करवाई जाती है।
दरअसल, वही इस परिवार के द्वारा आयोध्या में भगवान राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इस बार 25 करोड़ बार राम नाम लिखी कॉपियां भगवान राम के चरणों में समर्पित की जाएगी। ये राम नाम लिखी कॉपियां देश और विदेशों में रहने वाले भक्तों के द्वारा बैंक में जमा करवाई जाती है। जिन्हें बैंक संचालक के द्वारा ब्याज के तौर पर धार्मिक यात्राएं करवाई जाती है या उनके बच्चो की स्कूल फीस जमा कर आर्थिक मदद की जाती है।

जिसका व्यय पूरे परिवार के द्वारा किया जाता है। वही परिवार द्वारा 25 करोड़ राम नाम की कॉपियां को अयोध्या राम मंदिर में पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी से भी मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर सूचित किया है कि मंदिर में व्यवस्था करवा कर इन रामनामों को अयोध्या मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
Related Story

MP राज्यसभा सीट पर सियासी संग्राम: दिग्विजय के बाद इन नामों पर तेज हुई चर्चा

राजनीतिक नियुक्तियां! कांग्रेस जिला कार्यकारिणी घोषित, इन नामों पर लगी मुहर

मध्य प्रदेश में सूचना आयोग में नियुक्तियां, इन दो नामों पर लगी मुहर

महामाया मंदिर परिसर में विवाद पर विराम, थाना प्रभारी राम नारायण ध्रुव बने मध्यस्थ

CM कार्यक्रम में कुर्सी न मिलने से नाराज पूर्व MLA को मनाने घर पहुंचे BJP नेता, बोले- सूची में मेरा...

जल्द जारी होगी MP भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी, इन नेताओं को मिलेगी जगह

वाराणसी में गूंजेगा विकास का बिगुल: MP–UP सहयोग सम्मेलन 2026 से निवेश, निर्यात और धार्मिक पर्यटन को...

ग्वालियर स्टेशन का बदलेगा नाम? BJP सांसद ने संसद में उठाई मांग, लेकिन सिंधिया समर्थकों ने जताया...

बीजेपी का बड़ा दांव! कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा, Hemant Khandelwal की सहमति से जारी हुई...

जुआकांड में TI पर IAS के फार्महाउस का नाम हटाने का था दबाव, सस्पेंड TI पहुंचा हाईकोर्ट, खोले राज