ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग पर बवाल! कारोबारी बोला- खुद नशे में था SI, फिर भी जब्त कर दी कार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jun, 2026 05:20 PM

uproar over drink and drive checking businessman

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मंगलवार रात को ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक कारोबारी और एसआई समेत 2 पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। कारोबारी का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान एसआई खुद शराब के नशे में...

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मंगलवार रात को ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक कारोबारी और एसआई समेत 2 पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। कारोबारी का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान एसआई खुद शराब के नशे में था। इसके बावजूद उनका वाहन जब्त कर कार्रवाई की गई। जिस पर टीआई से लिखित शिकायत की गई।

जानकारी के अनुसार, यह मामला एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड का है। जहां मंगलवार देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गुजरात के एक कारोबारी महावीर सिंह की गाड़ी रूकवाई गई। कार में चालक समेत पूरा परिवार मौजूद था। बताया गया कि चालक ने शराब नहीं पी रखी थी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने महावीर सिंह से भी ब्रीथ एनालाइजर में फूंक लगाने को कहा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अल्कोहल की स्मैल आने की बात कही। साथ ही वाहन जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

कारोबारी महावीर सिंह का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एसआई शैलेन्द्र अग्रवाल स्वयं नशे की हालत में थे। उन्होंने एसआई से भी ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराने की बात कही, लेकिन वह इससे बचते नजर आए। इस दौरान मौके पर पुलिसकर्मियों से उनका विवाद भी हुआ। बताया कि वह यहां बच्चों को घुमाने के लिए लेकर आए थे। लेकिन, उनकी कार जब्त करने के बाद परिवार समेत टैक्सी से वापस होटल जाना पड़ा।

जिसके बाद कारोबारी ने थाना प्रभारी सीबी सिंह को शिकायत सौंपी हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके मोबाइल में घटना से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं। मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!