महेंद्र सिंह सिसोदिया के बयान पर VD Sharma ने दी प्रतिक्रिया, जाने क्या कहा?

Edited By Devendra Singh, Updated: 03 Sep, 2022 05:07 PM

vd sharma reaction on mahendra singh sisodia statement

सिंगरौली में मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस (iqbal singh bais) को निरंकुश बताया है, उन्होंने आगे कहा कि भाजपा संगठन इस आरोप और इस सवाल की तह तक जाने का...

सिंगरौली (अनिल सिंह): मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार (shivraj government) के मंत्री ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया (mahendra singh sisodia) ने सरकार के मुख्य सचिव पर निरंकुश होने तक का आरोप लगा दिया है। जिसके बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। सिंगरौली में मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस (iqbal singh bais) को निरंकुश बताया है, उन्होंने आगे कहा कि भाजपा संगठन इस आरोप और इस सवाल की तह तक जाने का प्रयास करेगा और पता करेगा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा? और किन परिस्थितियों में कहा।

 

शिवपुरी के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह ने थाना प्रभारियों की पोस्टिंग को लेकर शिवपुरी के एसपी पर भी सवाल उठाए हैं और कलेक्टर को पत्र भी लिखा है। हालांकि इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (VD Sharma) ने अनभिज्ञता जाहिर की है। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि इस बारे में भी पता किया जाएगा। 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!