इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र के तलाई नाके के पास बन रही टनल के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Sep, 2024 02:37 PM

villagers protested by taking to the streets in indore

इंदौर जिले में शुक्रवार की शाम को सड़क पर उतरकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया

इंदौर। (सचिन बेहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शुक्रवार की शाम को सड़क पर उतरकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, दरअसल इंदौर खंडवा मार्ग पर बन रहे फोरलेन प्रोजेक्ट में सिमरोल थाना क्षेत्र के तलाई नाके के पास बन रही टनल का विरोध लोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग के दौरान उनके घरों तक बड़े-बड़े पत्थर आए इतना ही नहीं पत्थरों के कारण उनकी गाड़ियों सहित घरों में नुकसान हुआ है। इस दौरान कई फोर व्हीलर वाहनों के कांच तक फूट गए। जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं,मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए थे और ग्रामीणों से चर्चा की गई। महू एसडीम और इंदौर ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ निर्माण कर रही कंपनी के ठेकेदार से भी चर्चा की गई। 

ठेकेदार से कहा कि आप निर्माण ऐसे करें जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है की इसके पहले भी ठेकेदार से कहा गया था कि ब्लास्टिंग के दौरान हमारे घरों पर पत्थर आ रहे हैं बीच में कुछ दिन के लिए। जिसके बाद अब फिर ब्लास्टिंग का कार्य किया जा रहा है जिसके कारण हमारे घर की छत और गाड़ियों का नुक्सान हो रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय सिमरोल पुलिस थाने का घेराव भी किया गया था लेकिन प्रशासन द्वारा समझाइश के बाद ग्रामीण अपने - अपने घर लौट गए। 

PunjabKesariइस मामले में शनिवार को मीडिया ने कलेक्टर आशीष सिंह से बात की तब उन्होंने कहा की ये जो इंदौर खंडवा मार्ग पर बन रहे फोरलेन रोड़ के टनल में जो ब्लास्टिंग की जा रही है वह इलेक्ट्रॉनिक्स ब्लास्टिंग है उस में  बहुत ही सेफ्टी रेहती है और उसका पूरा ध्यान भी रखा जाता है। हां कल जरूर एक पत्थर उड़कर किसी के घर पर गया है, लेकिन इंदौर खंडवा मार्ग भी जरुरी है और ग्रामीणों की सेफ्टी भी जरुरी है इस बात का भी ध्यान भी रखा जाना चाहिए की किसी को कोई नुक्सान ना हो सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!