दो युवकों को छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने जूतों की माला पहना कर पेड़ से बांधा, देखे वीडियो

Edited By Vikas kumar, Updated: 08 Jul, 2020 12:34 PM

दो युवकों को छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, दोनों के हाथ बांधकर पेड़ से ग्रामीणों ने बांधा, सोशल मीडिया में पर वायरल हो रहा वीडियो, यहां देखे वीडियो...

गुना (राजा श्रीवास्तव): गुना के उमरी चौकी के गांव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवकों को मोहल्ले वासियों ने रस्सी से हाथ बांधकर पेड़ पर बांध दिया और जूतों की माला भी पहनाई। वीडियो की जांच पड़ताल की गई तो यह वीडियो उमरी के चक देवपुर गांव का निकला।

बताया जाता है कि यह दो युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसपर ग्रामीणों ने इन दोनों लड़कों को हाथ बांधकर जूतों की माला पहना कर पेड़ से बांध दिया और इन दोनों के साथ मारपीट भी की।

इस मामले पर उमरी चौकी के प्रभारी सीपी दीक्षित से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक यह मामला थाने में नहीं आया है, ना ही पीड़ित पक्ष और ना ही दूसरे पक्ष ने इस प्रकार की कोई यहां रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!