मिर्च की फसल में वायरस से हाहाकार! MP में किसानों ने उखाड़ दी हजारों की फसल

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Aug, 2026 09:39 PM

virus hits chilli crop in barwani farmers worried

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर क्षेत्र में मिर्च की फसल पर वायरस के प्रकोप से किसान परेशान हैं।

बड़वानी (संदीप कुशवाह): मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर क्षेत्र में मिर्च की फसल पर वायरस के प्रकोप से किसान परेशान हैं। हालात यह हैं कि कई किसान खेतों से मिर्च की फसल उखाड़कर फेंक रहे हैं। किसानों का कहना है कि हजारों रुपये की लागत लगाने के बावजूद फसल से लागत निकलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। किसानों ने सरकार से फसल का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही, जिन किसानों ने मिर्च की फसल का बीमा करवाया है, उन्हें बीमा योजना का लाभ देने की मांग की है।

बड़वानी जिले के राजपुर क्षेत्र में मिर्च की फसल में वायरस लगने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें फसल से लागत निकलने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। यही वजह है कि कई किसान अपने खेतों से मिर्च की फसल उखाड़कर फेंक रहे हैं।

PunjabKesariकिसानों के मुताबिक, हजारों रुपये की लागत और महीनों की मेहनत के बावजूद फसल की स्थिति खराब है। जिले में करीब 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों ने मिर्च की फसल लगाई थी, लेकिन अब कई इलाकों में फसल पर वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि वायरस के कारण मिर्च के पौधों के पत्ते सिकुड़ रहे हैं और फल भी छोटे रह जा रहे हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है और किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालात इतने खराब हैं कि क्षेत्र के कई किसानों ने मिर्च की फसल उखाड़कर खेतों से बाहर कर दी है, जबकि कुछ किसानों ने खराब फसल पर रोटावेटर चलाकर उसे नष्ट कर दिया है।

किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें फसल से न तो लागत निकलती दिखाई दे रही है और न ही उनकी मेहनत का उचित फल मिल पा रहा है। ऐसे में किसानों ने सरकार से मांग की है कि खराब हुई मिर्च की फसल का सर्वे करवाया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, जिन किसानों ने मिर्च की फसल का बीमा करवाया है, उन्हें बीमा योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि फसल खराब होने के बाद किसानों को आर्थिक राहत मिल सके और वे अपनी आजीविका चला सकें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!