दिग्विजय सिंह जो कर रहे हैं वो कांग्रेस में गुटबाजी का है परिणाम: विश्वास सारंग

Edited By Devendra Singh, Updated: 22 Jan, 2022 04:34 PM

vishwas sarang attacks digvijay singh on groupism of congress

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जो कर रहे है, वह गुटबाजी का परिणाम है।

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बयान दिया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जो कर रहे है, वह गुटबाजी का परिणाम है। विश्वास सारंग ने कहा कि कमलनाथ ने दिग्गी का मखौल उड़ाया है। कांग्रेस में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है।



कमलनाथ, अजय सिंह को नहीं देते मिलने का वक्त:विश्वास सारंग

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के घर वापसी अभियान पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि अजय सिंह, कांग्रेस में कुछ नहीं करवा सकते हैं। कमलनाथ उनको मिलने का वक्त तक नहीं देते हैं। कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर भी विश्वास सारंग ने कहा कि ऐसे सदस्यता अभियान दो चार महीने में कांग्रेस चलाती रहती है। कांग्रेस के यह कार्यक्रम पेपर पर है जमीन पर नहीं। सिर्फ मीडिया की एक दिन की सुर्खियां रहती है, कांग्रेस डूबती नैया है। 

वैक्सीन के कारण वायरस का असर कम 

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 11 हजार 274 नये मामले आये हैं। जबकि 61 हजार से ज़्यादा एक्टिव केस है। हॉस्पिटल में लोग कम भर्ती हो रहे हैं क्योंकि घरों में लोग ठीक हो रहे हैं। कोरोना वैक्सीन के कारण लोगों पर तीसरी लहर का असर ज़्यादा नहीं हो रहा है।सरकार का वैक्सीन लगवाने पर फोकस है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि टेस्टिंग में कोई कमी न आये। पहले 60 हजार टेस्टिंग होती थी अब 80 हजार की टेस्टिंग हो रही है। हर सप्ताह ऑक्सिजन प्लांट की मॉकड्रिल कर रहे हैं। ताकि प्रदेश में किसी प्रकार की कमी ना आये। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 95 फीसदी लोग घर में भर्ती हैं, उनकी मोनिटरिंग कर रहे हैं।

सुभाष नगर ROB बनकर तैयार

वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नए ब्रीज को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि सुभाष नगर ROB बनकर तैयार है। जिसका कल शाम  4:30 बजे सीएम शिवराज सिंह लोकार्पण करेंगे। सुभाषचंद्र बोस की थीम पर पार्क का निर्माण कराएंगे। सीएम भी इसका भूमि पूजन करेंगे, 5 लाख लोगों को निजात मिलेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!