दूल्हे को छोड़ रिश्ते में भाई को पहनाई वरमाला, स्टेज पर मचा बवाल, 5 साल का अफेयर, समाज ने किया बहिष्कार

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 May, 2026 01:41 PM

wedding shock bride chooses lover over groom

मध्यप्रदेश के उमरेठ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह उस वक्त सनसनीखेज घटनाक्रम में बदल गया

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के उमरेठ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह उस वक्त सनसनीखेज घटनाक्रम में बदल गया, जब दुल्हन ने सबके सामने दूल्हे को छोड़ अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। कुछ ही सेकंड में हुए इस घटनाक्रम ने पूरे समारोह को हंगामे में बदल दिया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और कुर्सियां चलने तक की नौबत आ गई।

फिल्मी सीन जैसा घटनाक्रम

27-28 अप्रैल की दरमियानी रात आयोजित इस शादी में बारात पूरे उत्साह के साथ पहुंची थी। स्टेज पर वरमाला की रस्म के दौरान जैसे ही पंडित ने दुल्हन को दूल्हे को माला पहनाने के लिए कहा, वह अचानक मुड़ी और सीधे अपने प्रेमी के पास पहुंचकर उसे माला पहना दी। यह देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

प्रेमी की पिटाई, फिर भाग निकला

घटना के तुरंत बाद दुल्हन के परिजनों ने प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद भीड़ भी उस पर टूट पड़ी। अफरा-तफरी के बीच प्रेमी मौके से भागने में सफल रहा। वहीं, दूल्हा पक्ष इस घटना से नाराज हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ।

थाने तक पहुंचा मामला

हंगामे के बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा, जहां दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और दुल्हन को दिए गए गहने व सामान वापस मांगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए सामान वापस दिलवाया, जिसके बाद बारात बिना शादी के ही लौट गई।

5 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पड़ताल में सामने आया कि दुल्हन और उसका प्रेमी पिछले 5 साल से रिश्ते में थे। दुल्हन पहले भी तीन बार उसके साथ घर से भागने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार परिवार उसे वापस ले आया। ‘भाई-बहन’ के रिश्ते की दीवार दोनों एक ही ‘6 देव’ परंपरा वाले समाज से आते हैं, जहां उन्हें सामाजिक रूप से भाई-बहन माना जाता है। इसी वजह से परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और दुल्हन की शादी दूसरे युवक से तय कर दी गई थी।

दूल्हा और परिवार सदमे में

घटना के बाद दूल्हा गहरे सदमे में है और उसने किसी से बात तक नहीं की। बताया जा रहा है कि शादी का अधिकांश खर्च दूल्हा पक्ष ने उठाया था। परिवार में पहले से बीमार पिता की स्थिति को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

समाज से बहिष्कार, इंदौर पहुंचे दोनों

घटना के बाद दोनों को समाज से बाहर कर दिया गया है। परिवारों ने भी लिखित में उनसे संबंध खत्म करने की बात कही है। बावजूद इसके, दोनों साथ रहने और शादी करने के लिए अड़े हैं। फिलहाल, दोनों गांव छोड़कर इंदौर चले गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!