Edited By meena, Updated: 27 Aug, 2026 09:08 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय कैबिनेट में बहुत जल्द बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है। पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा...
डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय कैबिनेट में बहुत जल्द बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है। पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी नई टीम बनाने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इसमें कुछ नए चेहरों की एंट्री हो सकती है, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं की कैबिनेट से विदाई हो सकती है। यह फेरबदल मध्य प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तरह मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश को खासी तरजीह मिलने की खबरें सामने आ रही है। माना जा रहा है कि इस विस्तार में मध्य प्रदेश के युवा नेताओं और महिला चेहरों को विशेष प्राथमिकता दी जा सकती है।
मौजूदा मोदी कैबिनेट में 69 मंत्री हैं, जबकि मंत्रियों की अधिकतम 81 हो सकती है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। वहीं धर्मेंद्र प्रधान और रवनीत बिट्टू इस्तीफा दे चुके हैं। इस हिसाब से ज्यादा से ज्यादा 12 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, 12 नए मंत्री बनाए जाएं, इसकी संभावना कम है लेकिन 6-7 नए नाम जुड़ना लगभग तय माना जा रहे है। खास बात यह कि मौजूदा कैबिनेट में अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और जेपी नड्डा समेत 14 मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालयों का कार्यभार है। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ मंत्रियों के मंत्रालयों की संख्या में भी कमी की जा सकती है। नए कैबिनेट विस्तार में इनका कार्यभार हल्का किया जाएगा।