Edited By Devendra Singh, Updated: 14 Aug, 2022 04:12 PM

खरगोन में छत पर तिरंगा लगा रहे एक युवक की 11 केबी की विधुत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
खरगोन (वाजिद खान): देश के साथ साथ पूरे मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन खरगोन में छत पर तिरंगा लगा रहे एक युवक की 11 केबी की विधुत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते एक युवक की करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना झंडा लगाने के दौरान लोहे का पाईप 11 केबी के विद्युत तारो से टकराने के बाद हुई।
झंडा लगाने के दौरान हुई मौत
खरगोन जिले के बड़वाह में 'हर घर तिरंगा अभियान' (har ghar tiranga campaign) एक यूवक को उस समय भारी पड़ा। जब मृतक मोहन बाबू पटेल 45 वर्ष निवासी बावड़ी खेड़ा नर्मदा रोड़ पर अशोक खंडेलवाल की किराने की दुकान की दूसरी मंजिल की छत पर झंडा लगाने के लिए ऊपर चढ़ा। जानकारी में सामने आया है कि मृतक युवक मोहन अशोक खंडेलवाल की दुकान पर ही काम करता था।

तारों में दौड़ रहे करंट से हुई मौत
घर की छत से कुछ दूरी पर से गुजर रही विद्युत तारो से तिरंगे में लगा लोहे का डंडा टकरा गया। जिसके चलते युवक मौके पर ही चिपक गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस (barwaha police) मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह के शासकीय अस्पताल भेजा गया।
अब कैसे चलेगा घर
आसपास के लोगों ने बताया की मोहन 15 सालों से ज्यादा अशोक खंडेलवाल की किराने की दुकान पर काम कर रहा था। मृतक युवक के दो बच्चे हैं। जो वर्तमान में इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। अब मृतक के परिजनों के सामने रोजरोटी का संकट खड़ा हो गया है।