बैतूल के जिला अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Edited By Jagdev Singh, Updated: 15 Dec, 2019 04:11 PM

youth jumped fourth floor betul district hospital died during treatment

जिला अस्पताल में रविवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब वहां भर्ती एक युवक अस्पताल भवन के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर चढ़ गया। इस दौरान युवक ऊपर से कूदने की बार-बार धमकी देने लगा। कुछ ही देर में वहां पुलिस और नगर पालिका की टीम पहुंच गई, लेकिन इस दौरान युवक...

बैतूल: जिला अस्पताल में रविवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब वहां भर्ती एक युवक अस्पताल भवन के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर चढ़ गया। इस दौरान युवक ऊपर से कूदने की बार-बार धमकी देने लगा। कुछ ही देर में वहां पुलिस और नगर पालिका की टीम पहुंच गई, लेकिन इस दौरान युवक को नीचे उतारने के सारे प्रयास विफल रहे। कुछ देर बाद जब पुलिस ने फिर से युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया, तो युवक बिल्डिंग से करीब 45 फीट नीचे कूद गया। नीचे गिरते ही युवक बेहोश हो गया।

युवक बिल्डिंग से जैसे ही नीचे कूदा तो उसे उठाकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीचे गिरने के कारण युवक को काफी चोट आई थी, जिसकी वजह से उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की पहचान मदन सिंह सिसोदिया के रूप में हुई है। युवक अत्यधिक शराब पीने का आदी था, साथ ही मानसिक तौर पर भी थोड़ा बीमार भी था।

युवक की मौसी ने बताया कि उसे 10-12 दिनों से नींद न आने की शिकायत थी, जिसकी वजह से वह अस्पताल में आया था। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम से ही युवक जिला अस्पताल में अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!