बुराड़ी जैसा कांड : एक ही परिवार के 5 लोगों ने लगाई फांसी, बच्चे समेत 4 की मौत(video)

Edited By meena, Updated: 23 Aug, 2020 01:14 PM

मध्य प्रदेश के टीकमगढ में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड सामने आया है जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सभी के शव घर में कमरे की छत से लटके मिले हैं। एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।...

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड सामने आया है जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सभी के शव घर में कमरे की छत से लटके मिले हैं। एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने इतना खौपनाक कदम क्यों उठाया कारण अभी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, घटना खरगापुर के गंज मोहल्ला की है जहां पति पत्नी, पुत्र बहू और पोता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पुरुषों के साथ दो महिलाएं और एक 4 वर्ष का बच्चा भी शामिल है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जांच और कार्यवाही में जुट गई है।

PunjabKesari

मृतकों में धर्मदास सोनी(62), पूना सोनी(55) , मनोहर सोनी(27) सोनम सोनी(25) सानिध्य सोनी(4) शामिल है। बताया जा रहा है कि घर का मुखिया पशु अस्पताल से रिटायर्ड विटनरी हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में 2018 में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जब बुराड़ी स्थित एक घर में 11 लोग फांसी के फंदे पर झूलते मिले थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!