बागेश्वर धाम में परिक्रमा के दौरान 22 वर्षीय युवक के निकले प्राण,रोते हुए बोला पिता- इकलौता बेटा था, यहां इलाज कराने लाए थे

Edited By Desh Raj, Updated: 15 Feb, 2026 02:24 PM

a 22 year old youth died during the pilgrimage to bageshwar dham

छतरपुर बागेश्वर धाम में शनिवार सुबह परिक्रमा के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मदरियापुर गांव निवासी रामानंद के रूप में हुई है।

छतरपुर( राजेश चौरसिया): छतरपुर बागेश्वर धाम में शनिवार सुबह परिक्रमा के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मदरियापुर गांव निवासी रामानंद के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है।

बेटे के उपचार और मन्नत के लिए पहली बार बागेश्वर धाम आया था परिवार

मृतक के पिता कैलाश ने बताया कि रामानंद उनका इकलौता बेटा था और लंबे समय से बीमार चल रहा था। वह ठीक से बोल नहीं पाता था और खाने-पीने में भी दिक्कत रहती थी। बेटे के उपचार और मन्नत के लिए वे पहली बार बागेश्वर धाम दर्शन करने आए थे। शनिवार को परिक्रमा के दौरान रामानंद अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ा।

बेटे ने पानी मांगा,पिता पानी लेकर आया तो निकल चुके थे प्राण

पिता के मुताबिक, उस समय बेटे ने पानी मांगा था। भीड़ अधिक होने के कारण वे पानी लेने गए और दूसरे मार्ग से लौटे, लेकिन बेटा वहां नहीं मिला। घबराकर उन्होंने आसपास तलाश की और रोते हुए लोगों से पूछताछ की। सेवादारों ने बताया कि युवक बेहोश होकर गिर पड़ा था, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए धाम के अस्पताल ले जाया गया है।

पिता जब अस्पताल पहुंचे तो जानकारी मिली कि हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रामानंद को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता बिलख पड़े। परिवार में मातम पसरा हुआ है। धाम प्रबंधन ने शव को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित गांव मदरियापुर भेजने के लिए मुफ्त एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। देर रात परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। इधर, छतरपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!